पंजाब: कॉलेजों के नॉन टीचिंग स्टाफ ने बजाया संघर्ष का बिगुल, पढ़िए कब-कब होगी हड़ताल
जालंधर। पंजाब एडिड एंड अनएडिड प्राइवेट कालेजिस नॉन टीचिंग इंप्लाइज यूनियन की तरफ से कर्मचारियों की मांगें न मानने के विरोध में कॉलेज प्रिंसिपल्स के दफ्तरों के सामने 23 अक्टूबर से पूरे दिन की हड़ताल करने का फैसला लिया है, जो 28 नवंबर तक जारी रहेगा। यूनियन के राज्य प्रधान राजीव भसीन से मिले निर्देश बारे जालंधर यूनिट के प्रधान आशीष कुमार (खालसा कॉलेज) ने बताया कि पंजाब सरकार पिछले समय से नॉन टीचिंग कर्मचारियों की मांगों को लटकाती आ रही है। विरोध स्वरूप 23 अक्टूबर को राज्य भर के कॉलेजों के प्रिंसिपल्स के दफ्तर के सामने सुबह 10 बजे से लेकर बाद दोपहर 1 बजे तक हड़ताल रखी जाएगी, जिसके बाद 31 अक्टूबर को भी इसी तर्ज पर हड़ताल रखी जाएगी। इसके अलावा 10 नवंबर को सुबह 10.30 बजे से लेकर बाद दोपहर 1.30, 17 नवंबर को सुबह 9.30 बजे से लेकर 1 बजे तक और 29 नवंबर को भी सुबह 9.30 से लेकर बाद दोपहर 1 बजे तक कर्मचारियों द्वारा हड़ताल रखी जाएगी।